फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लाइसेंस शुल्क थोपने पर व्यापारियों में उबाल, बनाने लगे रणीनीति

Wed, 26 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नगरपालिका प्रशासन की ओर से व्यापारियों पर लाइसेंस शुल्क बढ़ाने विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को व्यापारियों ने नगर विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर लाइसेंस शुल्क को समाप्त किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन


बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों व व्यापारियों ने नगर विकास मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को देते हुए बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने लाइसेंस शुल्क को लेकर न ही प्रचलित अखबार में कोई इश्तहार दिया और न ही व्यापारियों से आपत्ति मांगी। इस प्रकार औपचारिकता पूरी कर व्यापारियों पर गैर जरूरी शुल्क का निर्धारण कर दिया गया। इसे वापस लिया जाना बहुत ही आवश्यक है। जिला महामंत्री रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मनमाने लाइसेंस शुल्क निर्धारण से महंगाई बढ़ेगी, व्यापारी इस खर्च को ग्राहकों से ही वसूल करेगा, जो कत्तई उचित नहीं होगा। चेतावनी दिया कि अगर इसे जबरदस्ती थोपा गया तो व्यापारी सड़क पर उतरेंगे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बताया कि शासन के गजट के अनुसार नगरपालिका ने लाइसेंस शुल्क का निर्धारण किया है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। दूसरी तरफ व्यापारियों ने ईओ की तैनाती की मांग भी किया है ताकि समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। इस मौके पर आनंद राजपाल, सूर्यकुमार शुक्ल, धर्मेंद्र चौरसिया, शेषनरायन गुप्ता, सतीश सोनकर, परशुराम चौधरी व रवींद्र कश्यप समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें