फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरिया लदा ट्रैक्टर-टाॅली पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
दुबौलिया मार्ग पर ओवरलोड सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के बिहरा–दुबौलिया मार्ग पर रविवार को सुबह लगभग 9 बजे सरिया (लोहे की छड़) से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-टाॅली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सुरेन्द्र पांडेय उर्फ साहेब निवासी ओझा गंज घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली में क्षमता से अधिक सरिया लदी होने के कारण वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बाहर निकाला। ट्रैक्टर मालिक सोनू सिंह ने अपनी कार से घायल को तत्काल निजी अस्पताल बस्ती पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें