फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध मिट्टी खनन में पकड़ी ट्रैक्टर ट्राली व लोडर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया, बस्ती। थाना क्षेत्र के अमारी बाजार के पास सोमवार की सुबह पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन करते एक लोडर, तीन ट्रैक्टर व दो ट्राॅली को पकड़ा है। थाने लाकर चारों वाहनों को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गई है। अमारी बाजार के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना हर्रैया पुलिस को मिली। इसके पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर अवैध खनन होते पाया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि मौके पर मिट्टी खनन में लगाए गए एक लोडर मशीन, तीन ट्रैक्टर व दो ट्राली को सीज किया गया है। बगैर लाइसेंस के किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें