हर्रैया। हर्रैया थाना क्षेत्र के मुरादीपुर की रहने वाली एक महिला को बकाया रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी मिली है। पीड़िता पिंकी सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सेमरहिया जगदीशपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह ने उनसे आठ महीने पहले पांच लाख 40 हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें ढाई लाख रुपये उन्होंने ऑनलाइन दिया था। उन्होंने दो माह में रुपये वापस करने आश्वासन दिया था। रुपये मांगने पर वह लगातार टालमटोल करते रहे। 25 अप्रैल को उनके घर देवेंद्र सिंह आकर अपशब्द कहने लगे और जानमाल की धमकी भी दिए। रुपये देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।