बभनान। बभनान हलुवा रोड से शहबाजपुर गांव को जाने वाली सड़क पर टोचन से गन्ना लदी ट्राॅली खींचने के दौरान अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर गेहूं के खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के चालक बाल-बाल बच गया ।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी शिवा यादव (18) अपने ट्रैक्टर से घर के बगल गन्ना लदी खेत में फंसी ट्राॅली को टोचन कर खींच रहा था। इसी बीच अचानक टोचन का रस्सा टूट गया और ट्रैक्टर सड़क के किनारे गेहूं के खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने पर उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और चालक को देखने लगे। चालक गेहूं के खेत में पड़ा मिला। गनीमत रही कि चालक को हल्की चोट लगी। संवाद