संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। स्थानीय चौराहे पर मिनी ट्रैक्टर को सीमेंट लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। इससे ट्रैक्टर दो टूट गया। टक्कर मारकर रुधौली की तरफ भागते समय चौराहे के लोगों ने सडीला गोदाम के पास ट्रेलर पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक व उस पर सवार सभी बाल-बाल बच गए। वाल्टरगंज पुलिस ट्रेलर लेकर थाने चली गई। क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क के हटवाकर मार्ग चालू करवाया।
जानकारी के अनुसार, भादी खुर्द निवासी रामनयन गुप्ता के पास एक मिनी ट्रैक्टर हैं। इसके माध्यम से वह नल लगाने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम पैंड़ा खरहरा से दो मजदूरों के साथ सामान लेकर जाते समय मानिकचंद चौराहे पर पीछे से आ रहे सीमेंट लदे ट्रेलर ने दाएं तेजी से रगड़ते हुए रुधौली की तरफ भागने लगा। टक्कर से ट्रैक्टर दो भागों में टूट कर बंट गया गया।