फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेलर की टक्कर से दो टुकड़े हुआ ट्रैक्टर

Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लालगंज-मुंडेरवा मार्ग पर स्थित मचियावा के पास सोमवार के सायं करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित ट्रेलर (ट्रक) ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। थाना क्षेत्र के मेहड़ा सैदवार निवासी सोमई प्रसाद अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर मुंडेरवा के तरफ एक भट्टे पर जा रहे थे। मचियवा गांव के समीप मुंडेरवा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दी। मौके से चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें