फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को चारपाई समेत खेत में उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को चारपाई समेत खेत में उठा ले गए
विज्ञापन

बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र में दरवाजे के बाहर सो रही 15 वर्षीय किशोरी को गांव के दो युवक चारपाई समेत खेत में उठा ले गए। शोर मचाने पर खेत में छोड़कर दोनों फरार हो गए। रविवार की देर रात को हुई घटना में सोमवार को उसकी मां ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि पीड़िता के गांव के विकास उर्फ बाल कृष्ण और उसके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध किशोरी को अगवा कर अश्लील हरकत करने, निर्वस्त्र करने की कोशिश, धमकी देने के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई आशुतोष शुक्ल को मुकदमे की तफ्तीश सौंपी गई है। पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दरवाजे के सामने परिवार के लोगों के अलावा 15 वर्षीय बेटी चारपाई पर सो रही थी। दोनों आरोपी चारपाई सहित घर के बगल चरी खेत में लेकर चले गए। मुंह दबाकर दोनों छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें