फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोस्ती करके खींच ली आपत्तिजनक तस्वीर, फिर करने लगा ब्लैकमेल

Tue, 23 May 2023 04:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी बुआ की शादी थी। उसी शादी में शामिल होने कोतवाली थानाक्षेत्र के बेलगड़ी निवासी साजन आया था। शादी समारोह के दौरान पीड़िता की उससे दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे उन दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान धोखे से उसने किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह में मिली किशोरी से दोस्ती करके एक युवक ने धोखे से उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली। जिसके बाद उस तस्वीर को वायरल कर दिया। परिवार के लोगों ने उलाहना दिया तो वह धमकी देने लगा। मामला संज्ञान में आने पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी बुआ की शादी थी। उसी शादी में शामिल होने कोतवाली थानाक्षेत्र के बेलगड़ी निवासी साजन आया था। शादी समारोह के दौरान पीड़िता की उससे दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे उन दोनों में बातचीत होने लगी।

इस दौरान धोखे से उसने किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली। इसके बाद उससे अपनी बात मनवाने का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी साजन ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब पीड़िता के परिवार के लोगों को हुई तो वह लोग आरोपी से उलाहना देने लगे। इस पर वह भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

एसओ पुरानी बस्ती योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अश्लील हरकत, धमकी, पाक्सो का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें