फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर तैनात विद्युत कर्मी की अचानक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर तैनात विद्युत कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा पर तैनात विद्युत कर्मी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। टोल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर जिले के कल्याणपुर थाने के विनायकपुर शारदानगर मुहल्ले के रहने वाले रामचंद्र श्रीवास्तव कई सालों से विद्युतकर्मी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। टोल मैनेजर ने तुरंत उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया पहुंचाया जहां इलाज शुरू होते ही रामचंद्र श्रीवास्तव (50) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टोल पर कोहराम मच गया। टोल मैनेजर बनडू हिरावले, हरिकेश मिश्रा, सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा, इंद्र भूषण तिवारी सहित टोल के कई अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामचंद्र की मौत से उनका परिवार टूट गया। घर में फरवरी में बिटिया की शादी की तैयारी चल रही थी। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि टोल कर्मी की हार्ट अटैक से मरने की बात सामने आ रही है। शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। वहीं, चौकड़ी टोल मैनेजर बनडू हिरावले ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में टोल कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें