फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवाओं को बताया अनुशासन का महत्व

Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हरैया में चारित्र निर्माण ​शिविर में प्र​शिक्षण लेते छात्र।
विज्ञापन
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में आयोजित सात दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर में शुक्रवार को बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को उत्तम चरित्र और अनुशासन का महत्व बताया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विविध प्रकार का व्यायाम कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. डीके गुप्ता ने कहा कि उत्तम चरित्र एवं अनुशासित जीवन जीने पर ही व्यक्ति में निखार आता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि नई पीढ़ी को संस्कारवान होने के साथ योग्य नागरिक बनाए। इस तरह के कार्यशाला आयोजित होने से युवाओं को चरित्रवान, बलिष्ठ, सुसंस्कृत और अनुशासित बनने की प्रेरणा मिलती है। प्रशिक्षक विनय ने बच्चों को सर्वांग सुंदर व्यायाम व जूडो कराटे का अभ्यास कराया। बताया कि यह अभ्यास बच्चों को अपने देश के लिए शक्ति का उपयोग करने की प्रेरणा देता है। एक्यूप्रेशर चिकित्सक आचार्य राहुल ने ईश्वर, जीव, प्रकृति, भक्ष अभक्ष के प्रति बच्चों को जागरूक किया। अनुराग शुक्ल ने श्रीमद्भगवत गीता के श्लोकों का उच्चारण कर बच्चों को गीता का संदेश सुनाया। अखिलेश दुबे ने शिविर की उपयोगिता को रेखांकित किया। आचार्य हरीश त्रिपाठी के निर्देशन में बच्चों से अर्धसैनिक बल के परेड का प्रदर्शन कराया गया। सुशील मिश्र ने बताया कि कार्यशाला का समापन केडीसी में 7 जुलाई को होगा। इस मौके पर कर्नल केसी मिश्र, जगदीश मिश्र, अंश श्रीवास्तव, अनुज मिश्र, शीतल कुमारी, वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें