बस्ती। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कोतवाली समेत तीन प्रभारी निरीक्षकों, दो निरीक्षकों समेत 71 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
कोतवाल शशांक शेखर राय को हटाकर यूपी-112 प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक को कोतवाल बनाया गया है। यूपी-112 प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइंस में तैनात दो निरीक्षक और 66 उप निरीक्षकों की विभिन्न थानों, प्रकोष्ठ व अन्य शाखाओं में तैनाती की गई है। इनमें से ज्यादातर गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए हैं। शुक्रवार देरशाम एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने जनपदीय स्थापना बोर्ड के माध्यम से यह तैनाती की है। पुलिस कार्यालय के अनुसार निरीक्षक शशिप्रकाश सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ और शिव कुमार यादव को शिकायत प्रकोष्ठ में तैनाती मिली है। इस क्रम में 66 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों पर तैनाती दी है। संवाद