प्राथमिक विद्यालय फुलवारिया में आनलाइन पढ़ते बच्चें।
बस्ती। विश्व कला दिवस पर बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया बरगाह में शनिवार को शिक्षक आलोक शुक्ल ने बच्चों को कला की बारीकियों के बारे में ऑनलाइन जानकारी दी।
प्रधानाध्यापक शीला मौर्या ने बताया कि छात्रों की कलात्मक अभिरुचि बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया गया है। प्राथमिक स्तर पर बच्चों को कला शिक्षा से जोड़ने के लिए विश्व कला दिवस एक अच्छा अवसर रहा। कार्यशाला में बतौर विशेषज्ञ आलोक शुक्ल ने बच्चों को बताया कि यूनेस्को की ओर से साल 2012 से हर वर्ष प्रख्यात इतालवी कलाकार लियोनार्दो दा विंची के जन्मदिवस पर 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को कला के मुख्य आयाम कल्पनाशीलता के साथ धरातल, रेखांकन व रंग के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यार्थी राज, अर्पिता, दिव्या व अन्य छात्रों के कला से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के जवाब आलोक ने दिए। तीन श्रेष्ठ चित्र बनाने वाले छात्रों को ‘पिकासो ऑफ द डे’ का बैच लगाकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर कार्यशाला में सहायक अध्यापक नेहा तिवारी, सावित्री त्रिपाठी, माधुरी सिंह व तकनीकी सहायक दीपक यादव आदि मौजूद रहे।