फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय गड्ढे की मिट्टी ढही, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय के गड्ढे की मिट्टी ढही, मजदूर घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के नगर रोड पर सड़क किनारे निर्माणाधीन कांप्लेक्स में शौचालय के गड्ढे की खुदाई करते समय मिट्टी ढह गई। जिसमें काम कर रहे 24 वर्षीय सालिकराम दबकर घायल हो गए। आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर-कप्तानगंज मार्ग पर थाना चौराहे के पास रतास गांव के जमीरुल हसन उर्फ लल्ला एक कांप्लेक्स का निर्माण करा रहे हैं। जहां शौचालय के लिए गड्ढे की खुदाई का कार्य चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खुदाई करते समय ही मिट्टी भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से सालिकराम पुत्र मुन्नी लाल निवास कठार जंगल थाना नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सालिकराम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही। इस बाबत थाने पर कोई शिकायत भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें