फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीमारी से तंग आकर युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 29 Oct 2025 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र सेमरा मुस्तहकम गांव के पास शव मिलने के बाद जुटी भीड़- संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। थाना दुबौलिया क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में मंगलवार को बंधे के पास अमरूद के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने गमछे के सहारे पेड़ की डाल से लटके शव को देखा। थोड़ी ही देर में भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दुबौलिया पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान रुस्तम अली (25) पुत्र मुन्नौवर अली, निवासी सेमरा मुस्तहकम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, रुस्तम अली कई महीनों से बीमार चल रहा था और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। मंगलवार सुबह वह घर से निकला था। दोपहर में ग्रामीणों ने बंधे के पास अमरूद के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका शव देखा। थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में युवक के बीमार रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गांव में शोक और सन्नाटा छा गया, वहीं परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें