फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का लिया संकल्प

विज्ञापन
भानपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग  संवाद
विज्ञापन
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वंदे मातरम् की भावना से ओतप्रोत यात्रा का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज से हुआ। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं और अन्य प्रतिभागी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांधी नगर होते हुए कंपनी बाग पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर है।
यात्रा में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, डीआईओएस संजय सिंह, बीएसए अनूप कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, सीवीओ डॉ. एके गुप्ता, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. विजय वर्मा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला बचत अधिकारी अजय गुप्ता, सरदार जगवीर सिंह, शिक्षिका मानवी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें