फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया में निकाली गई तिरंगा यात्रा, एक सप्ताह चलेगा अभियान

Fri, 16 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम तिरंगा यात्रा के क्रम में हर्रैया क्षेत्र में एक सप्ताह तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय सुदामा ने स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों संग बृहस्पतिवार को इसकी शुरुआत की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में 14 से 23 मई तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया है। हर्रैया तहसील के गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी व काॅलेज ऑफ साइंस के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से मुरादीपुर चौराहे तक और सौ शैय्या अस्पताल से हर्रैया स्थिति बभनान चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल महामंत्री शक्ति पाठक, प्रधानाचार्य सुभाष त्रिपाठी, प्रधानाचार्य कृष्ण नाथ पटेल, शिवम् सिंह, पवन वर्मा, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें