बस्ती। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम हुआ। इसमें 24 इंटर कॉलेज के शिक्षक शामिल हुए। उन्हें टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया गया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम और मनो चिकित्सक डॉ. एके दुबे ने अवसाद और चिंता से मुक्ति के लिए जरूरी टिप्स दिए। संचालन डॉ. राकेश कुमार (साइकेट्रिक सोशल वर्कर) ने किया। बताया कि उदास रहना, चिड़चिड़ापन, नींद न आना, पढ़ाई में मन न लगना, बेचैनी/उलझन, घरेलू कलह, अवसाद, पढ़ाई में मन न लगना, करियर की समस्या, भूत प्रेत, देवी देवता की साया का भ्रम होना, मादक द्रव्य सेवन आदि समस्याओं के लिए टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416/1800-891-4416 से परामर्श ले सकते हैं। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद गौरव शुक्ला ने भी मानसिक स्वास्थ्य एवं तंबाकू नियंत्रण पर लोगों को जागरूक किया। संवाद