भानपुर। पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगे बीएलओ एवं पर्यवेक्षक की बैठक उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में हुई। चार बीएलओ अनुपस्थित रहे। एसडीएम ने बीएलओ को घर-घर जाकर गणना कार्ड पर सर्वे करने तथा घर के मुखिया व बालिग सदस्य से गणना कार्ड पर हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन हबीबुल्लाह ने भी लोगों को नाम परिवर्धन, संशोधन व विलोपन संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर जमाल अहमद,राजेश ठाकुर,मकसूद आलम सहित सभी पर्यवेक्षक व बीएलओ मौजूद रहे।