बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने 25 मई को क्षेत्र में मारपीट व महिला के कपड़े फाड़ने के मामले में कृष्ण कुमार पांडेय, सोनू गुप्ता, रामजी तिवारी, छोटू उर्फ आशीष सिंह, हिमांशु सिंह निवासी धेनुगंवा थाना परशुरामपुर समेत 17 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर दी कि उसके पति व ससुर के नाम से वर्ष 2004 में 02 बिस्वा जमीन पट्टा हुई थी। टिनशेड डालकर घर बना लिया था। 25 मई को रात 11 बजे विपक्षी एक राय होकर ट्रैक्टर एवं रस्सा लेकर आए। रस्से से टिनशेड बांधकर घर को ध्वस्त कर दिया। घर के लोगों ने मना किया तो आरोपी कृष्ण कुमार पांडेय एवं छोटू सिंह उर्फ आशीष ने महिला को पकड़कर बदनीयती से उसके कपड़े फाड़ दिए एवं घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घर में रखी चारपाई, कुर्सी, गद्दा-चाद्दर उठा ले गये। टिनशेड को भी ट्रैक्टर से खींच ले गए। संवाद