फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाद-बीज न मिलने से किसान परेशान

Sun, 08 Jun 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। साधन सहकारी समिति भिरिया ऋतुराज में खाद-बीज नहीं होने से किसान परेशान हैं। इस समिति से किसानों को कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। समिति से जुड़ी 9 ग्रामपंचायतों के किसानों को धान की बेहन डालने के लिए प्राइवेट दुकानों से बीज खरीदना पड़ रहा है। किसान भिरिया गांव के सुखमंगल सिंह का कहना है कि समिति पर हमेशा ताला बंद रहता है। किसान भटकते रहते हैं। किसान राजकुमार चौरसिया, विश्राम गौतम, कुलदीप सिंह, दीनानाथ, रामसूरत, सियाराम, रामबुझारत, जनकराम, राधेश्याम का कहना है कि इस समय किसानों को खाद बीज की जरूरत है लेकिन, इस समिति से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों ने समिति की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें