फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के सोहास-लोटन मार्ग पर स्थित ग्राम सिंगरहा के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे हुए इस हादसे में घायलों की गंभीर हालत देख सीएचसी लोटन से मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल से दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी रामवृक्ष (35) पुत्र राजू लोटन थाना क्षेत्र के कर्मा गांव स्थित ससुराल आया था। वहां से अपने साले कर्मा गांव निवासी पंकज (25) पुत्र प्रभु दयाल को लेकर किसी काम से बाइक से सेमरहना चौराहे पर गया था। काम निपटा कर कर्मा ससुराल लौट रहा था कि सामने से आ रहे बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार सुनील (28) पुत्र मोहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। सुनील भी अपने ससुराल लोटन थाना क्षेत्र के सिंगरहा गांव निवासी मुनीब के यहां आया था। दोनों बाइक की टक्कर में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर लोटन पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी लोटन ले आई। डाॅक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष लोटन गोपाल यादव का कहना है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। शेष कार्रवाई बाद में देखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें