छावनी। घर से छावनी बाजार सामान खरीदने आए तीन नाबालिगों के गुम होने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आठ घंटे के भीतर तीनों को सकुशल ढूंढ़ लिया है। पुलिस के अनुसार सिरौली बाबू निवासी अतुल (17), अनुज (17) और दीपचंद्र (16) बुधवार को घर से छावनी बाजार सामान खरीदने आए थे। इसके बाद तीनों कहीं गुम हो गए। जानकारी मिलने पर छावनी पुलिस ने तलाश शुरू की। तीनों किशोर मनकापुर रेलवे स्टेशन, गोंडा के पास मिले। संवाद