बनकटी। स्वच्छता अभियान के तहत भारत सरकार की तीन टीमों ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग तीन गांवों में पहुंच कर शौचालय आरआरसी सेंटर सहित स्वच्छता की हकीकत जानी। बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की तीन टीमें बनकटी के बाघापार बजहा, लगुनही, दतुआखोर सहित अलग-अलग तीन गांवों में पहुंच कर स्कूल, पंचायत भवन, सहित व्यक्तिगत शौचालयों, आरआरसी सैंटरों के क्रियाशीलता आदि का मुआयना किया। मेराज अहमद, साहव राम चौधरी, सज्जन मिश्रा, राजीव तिवारी, अर्जुन वरूण, रंजीत चौधरी, आदि उपस्थित रहे। संवाद