बस्ती। सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर बृहस्पतिवार को गोस्वामी तुलसीदास और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति और कबीर साहित्य सेवा संस्थान की तरफ से प्रेस क्लब सभागार में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि साहित्यकार और डाॅ. वीके वर्मा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास कृत राम चरित मानस और मुंशी प्रेमचंद का गोदान जन मानस में रचा बसा है। प्रेमचंद की कहानियों में आम आदमी की समस्याओं और जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है जो आज भी दिल को छू जाती है।
वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि उनकी रचना संसार सदैव हमें मार्ग दर्शन देता रहेगा।
महासचिव डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में हुउ कार्यक्रम में राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, बीके मिश्र, पं. चंद्रबली मिश्र, बीएन शुक्ला, दीपक सिंह प्रेमी, डा. राजेंद्र सिंह ‘राही’ तौव्वाब अली, अजमत अली सिद्दीकी, संजीव पांडेय, साइमन फारूकी आदि ने गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, गनेश, दीनानाथ यादव, कृष्णचंद्र पांडेय, राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, विनोद कुमार भट्ट, लालजी पांडेय आदि उपस्थित रहे।