फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की टक्कर से तीन सफाईकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। शिवपुरी उर्फ बढ़ौनी स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह कार चालक ने तीन सफाईकर्मियों को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहा कार चालक बिजली के खंभे से टकरा गया। खुद को घिरता देख चालक कार छोड़कर भाग गया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास स्थित एमआरएफ सेंटर के पास कुछ कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान सड़क के किनारे सफाई कर रहे शैलेंद्र निवासी रामपुर रेवटी, दिलीप निवासी उमरी अहरा और पारसनाथ निवासी गौरा उपाध्याय को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे शैलेंद्र का एक पैर तीन जगह से टूट गया। दिलीप का भी पैर टूट गया। जबकि पारसनाथ को चोट आई है।
हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। लोगों की भीड़ जुटते देख चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे लगे खंभे से टकरा गया। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगर पंचायत की ईओ कीर्ति सिंह ने कर्मचारी को मुंडेरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें