फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिक्रमा से लौट रहे तीन साधुओं की पिकअप की चपेट में आकर मौत, अंतिम पड़ाव रह गया शेष

Wed, 15 May 2024 04:38 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

तीन संत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संतों को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के द्वारा श्री राम अस्पताल अयोध्या पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिकअप चालक की झपकी लग जाने से उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के परसा लकड़मंडी मार्ग पर बुधवार सुबह 6:30 बजे हादसा हो गया। रायपुर गांव के पास 84 कोसी परिक्रमा के अंतिम पड़ाव स्थल मख क्षेत्र मखौड़ा से हवन पूजन कर वापस कटरा कुटी धाम लौट रहे साधु संतों के जत्थे को उनकी ही टोली के पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

तीन संत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संतों को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के द्वारा श्री राम अस्पताल अयोध्या पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिकअप चालक की झपकी लग जाने से उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर निवासी राम मिलन पाल(60) पुत्र राम खेलावन, महराजगंज, पनियरा थाना क्षेत्र के डिगुरी निवासी राम भजन पाल(74) पुत्र राम अवतार व अच्छेलाल(65) पुत्र गिरीशचंद के रूप में हुई। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि चालक को पिकअप वाहन सहित हिरासत में ले लिया गया है। मृतक परिक्रमार्थियों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें