फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भोयर गांव में निकले तीन अजगर,दो पकड़े गए

Sun, 09 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। भोयर गांव में रविवार को अलग-अलग जगहों पर तीन अजगर दिखाई पड़े। भोयर तुर्कपुरवा गांव निवासी पूर्व प्रधान दुखरन का 10 वर्षीय बेटा किशुन शौच के लिए जा रहा था। पुल के नीचे अजगर को देख भाग कर परिजनों को बताया।
विज्ञापन

परिजनों के साथ गांव वाले भी मौके पर गए और अजगर को देखने के बाद 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना देकर कलवारी के सांप पकड़ने वाले नादिर को बुलाकर अजगर को पकड़वाया। इसी बीच बकरी चराने जा रही महिलाओं ने सूचना दी कि भोयर से बेनीपुर जाने वाले मार्ग पर बांस की खूंटी के पास और एक अजगर झाड़ी के पास बैठा है। पुलिस टीम वहां भी पहुंच कर एक अजगर को और पकड़वाया। जबकि दूसरा अजगर बांस की खूंटी के नीचे चला गया। पकड़े गए दोनों अजगरों को वन विभाग की टीम सुरक्षित करने के लिए अपने साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें