बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडेरवा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने बताया कि विपक्षीगण अचानक उन्हें और उनकी पत्नी को मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र मुन्ना को भी जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले संतोष चौधरी, दुर्गेश चौधरी, आदित्य चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद