मुंडेरवा और आसपास के क्षेत्रों में आज माता की विदाई, उत्सव में दिखा श्रद्धालुओं का उत्साह- संवा
मुंडेरवा। कस्बे के मुंडेरवा, जगदीशपुर, किठिऊरी, चीनी मिल सहित कुल सात जगहों पर रविवार को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस दौरान पुलिस सतर्क रही।
मुंडेरवा काली मंदिर की डोली वाली मैया की झांकी इस अवसर का मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा चौरीचौरा से आए थारुवई नाच ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा और युवाओं व बच्चों में उत्साह का माहौल बना दिया। ग्रामीण और शहर के लोग विसर्जन देखने और झांकियों का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक पंडाल की मूर्ति पर एसआई और पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही मेले में सादे वस्त्रधारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बुधाबाध घाट पर लाईट और कैमरे की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे विसर्जन की गतिविधियों का रिकॉर्ड सुरक्षित किया गया। संवाद