फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में पुजारी समेत तीन घायल

Mon, 11 Aug 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना के पंडूल घाट के निकट बाइक सवार किशोरों को बचाने में बाइक बेकाबू हो गई। हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

झुंगीनाथ मंदिर के जयप्रकाश दास पुजारी हैं। रविवार दोपहर 2 बजे वे बाइक से मंदिर की तरफ जा रहे थे। हनुमान मंदिर के निकट सामने दूसरी बाइक पर दो किशोर जा रहे थे। उन्हें बचाने में बाइक पलट गई। हादसे में जय प्रकाश दास (50), आज्ञाराम चौधरी (55), निवासी महादेवा थाना कप्तानगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार एक किशोर भी चोटिल हो गया। लोग घायलों को सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें