बस्ती। परशुरामपुर और रुधौली थानाक्षेत्र के एक युवती व किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। परशुरामपुर थाने में पुलिस ने भाई की तहरीर पर 12 वर्षीय बहन को भगा ले जाने के मामले में मुकेश और रामतीरथ पर केस दर्ज किया गया।
रुधौली पुलिस ने युवती के पिता ने दिलीप प्रजापति पर आरोप लगाया कि तीन अगस्त को वह उनकी 19 वर्षीय बेटी को भगा ले गया। शिकायत करने पर उसकी मां व पिता ने अपधब्द कहते हुए धमकी दी। इसी थानाक्षेत्र की 15 वर्षीय छात्रा की मां ने तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 20 अगस्त को सुबह करीब 08 बजे स्कूल के लिए निकली। घर न लौटने पर स्कूल में पता लगाया तो बताया गया कि वह स्कूल नहीं आई थी। पुलिस खोजबीन कर रही है। संवाद