बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी के मोजपुर गांव के निकट रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब सरयू नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही बंधे के ठोकर पर कार्य कर रहे मजदूरों ने नदी में कूदकर दो लोगों को सकुशल बचा लिया। तीसरे युवक का बाद में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारा गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ रानू (27) पुत्र राम धारी सिंह, प्रदीप सैनी (25) पुत्र घनश्याम निवासी पिपरी और राम कुमार (25) पुत्र श्रीराम निवासी सिंघोरिया अयोध्या दोपहर में मोजपुर के पास सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान तीनों लोग गहरे पानी में डूब गए। बंधे पर पर ठोकर पर कार्य कर रहे गुड्डू निषाद, प्रमोद कुमार, भगवत, ध्रुव, मुन्ना निषाद एवं स्थानीय दयानाथ गिरि ने डूबते हुए लोगों को अपनी जान को जोखिम में डालकर प्रदीप सैनी व राम कुमार को पानी से बाहर निकाल लिया। बचाने वाले लोगों ने बताया कि तीसरे युवक के डूबने की जानकारी देर से हुई। हम लोगों ने संदीप सिंह को जब बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में कई गांव के लोग नदी के किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने इसकी सूचना दुबौलिया पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
शादी के तीन माह बाद ही उजड़ गया सुहाग
- सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से संदीप सिंह रानू की मौत होने के खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। संदीप सिंह की शादी नौ मार्च को हुई थी। तीन माह ही गुजरे कि उनकी मौत से उनकी पत्नी सुमन सिंह के मांग का सिंदूर भी उजड़ गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संदीप सिंह अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे।
संदीप सिंह रानू की फाइल फोटो