फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वर्कशाप में चोरी के संदेह पर पकड़े गए तीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के निकट कार वर्क शाप में चोरी के संदेह पर तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार मैकेनिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के रहने वाले मुहम्मद आमीन शाह गांव के ही सामने फोरलेन पर कार वर्कशॉप चलाते है। बीती रात 12 बजे पांच संदिग्ध चोर आए और वर्क शाप में खड़ी तीन गाड़ियों से सामान चोरी करके एक चार पहिया वाहन से बस्ती की तरफ भाग निकले। उन्होंने जब रमवापुर गांव के निकट चोराें की घेराबंदी करके रमवापुर चौराहे के निकट पकड़ने का प्रयास किए तो एक कार में तीन लोग शराब पी रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़कर थाने ले आयी।पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें