फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या दर्शन करने गए पांच दोस्तों में तीन सरयू में डूबे

विज्ञापन
अ​भिषेक के नदी में डूबने की सूचना पर घर पर जुटी महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी पांच युवक बुधवार को बर्थडे मनाए, इसके बाद बृहस्पतिवार की भोर में अयोध्या दर्शन के लिए चले गए। वहां सरयू नदी में नहाते समय तीन युवक डूब गए।
विज्ञापन

सूचना पर अयोध्या पुलिस और एसडीआरएफ नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुट गई, लेकिन युवकों पता नहीं चल सका है। हादसे की जानकारी मिलने पर पांचों युवकों के परिजन अयोध्या चले गए। एक ही मोहल्ले में तीन युवकों के डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मंगल बाजार निवासी किशन पुत्र रधु सोनी (19) का बुधवार को बर्थडे पार्टी था, इसमें उसके दोस्त शामिल हुए। बृहस्पतिवार की भोर में पांच बजे किशन अपने दोस्त लकी (19) पुत्र गुड्डू अंसारी, राज गुप्ता (20) पुत्र राजेश गुप्ता, अमित गुप्ता (21) पुत्र राजेश गुप्ता और अभिषेक सोनी (21) पुत्र शंभू सोनी सभी मंगलबाजार निवासी कार से अयोध्या दर्शन के लिए चले गए। वहां पहुंचने पर सभी युवक सरयू नदी में स्नान करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक, अमित और राज नदी में डूबने लगे। किसी तरह से राज व किशन बचकर बाहर आए और शोर मचाए। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तीनों का पता नहीं चल पाया। अयोध्या पुलिस और एसडीआरएफ टीम तीनों युवकों की तलाश में जुट गई। युवकों के डूबने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया, परिजन अयोध्या पहुंच गए हैं।
समाचार लिखे जाते तक डूबे तीनों युवकों का पता नहीं चल पाया था। एक ही मोहल्ले के तीन युवकों के नदी में डूबने की सूचना पर कोहराम मच गया। हर कोई पीड़ितों के घर पहुंच गया और घटना की जानकारी लेने लगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : पुरानी बस्ती। अयोध्या के सरयू नदी में तीन युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी में डूबे राज गुप्ता, अमित गुप्ता और अभिषेक सोनी के परिजन बदहवास थे। सूचना पर सभी अयोध्या रवाना हो गए। राज के पिता राजेश ने बताया कि रात में बेटा बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ था। सुबह अयोध्या दर्शन की बात कह अपने दोस्तों के साथ निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें