फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोरोना के तीन नए मरीज मिले, सक्रिय केस 19

Sun, 30 Apr 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को तीन नए मरीज मिले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 19 व अब तक डिस्चार्ज हो चुके मरीज की संख्या 37 हो चुकी है। यह सभी गर्भवती जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थीं। ओपीडी में इन सभी की एंटीजन जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही सक्रिय हो, मगर अब भी लोगों को इसे लेकर जागरूकता नहीं आ सकी है। ऐसे में जहां एक ओर सार्वजनिक स्थलों पर गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है वहीं लोगों में इसका भय भी समाप्त हो गया है। नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से कोई खतरा तो नहीं है, मगर इससे बचने की जरूरत है। स्वयं जागरूक होकर इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें