फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी बहादुरपुर में नाइट सेवा में तीन एमओ लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग सीएचसी स्तर पर नाइट सेवा को और बेहतर करने में जुट गया है। डीएम ने सीएमओ से रात्रिकालीन सीएचसी पर इमरजेंसी सेवा ठीक न होने और डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जवाब मांगा, जिस पर सीएमओ ने डीएम को आख्या सौंप दी है।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि सीएचसी बहादुरपुर में एमओ की ड्यूटी डे-वार लगा दी गई है। सोमवार व बुधवार को डॉ. मनोज कुमार, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह व वार्ड ब्वाय तेज प्रताप की ड्यूटी शाम चार बजे से प्राप्त 10 बजे तक लगी है। इसके अलावा मंगलवार व शुक्रवार को डॉ. प्रशंसा जायसवाल, फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार दीक्षित व वार्ड ब्वाय भगवान दास शाम चार से सुबह 10 बजे तक ड्यूटी करेंगे।
इसके अलावा बृहस्पतिवार व शनिवार को डॉ. रितेश राव, फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायन और वार्ड ब्वाय के रूप में तेज प्रताप की ड्यूटी लगाई गई है। शाम चार से अगले दिन सुबह 10 बजे तक ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारियों से एमओआईसी के जरिये स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि इसके बाद भी अनुपस्थित हुए और लापरवाही मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें