फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपहरण कांड में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त मेें आरोपी।
विज्ञापन
बभनान/ गौर। गौर थाना क्षेत्र के बिरऊपुर चौराहे से युवक को मारने-पीटने के बाद अपहरण किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

26 जनवरी को क्षेत्र के सांवडीह गांव (हरिजन पुरवा) के रहने वाले चौकीदार लाल बहादुर के बेटे सतीश कुमार को प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने फोन करके बिरऊपुर चौराहे पर बुलाया।
सतीश के वहां पहुंचने पर पहले से वहां मौजूद 15- 20 की संख्या में मनबढ़ों उसे मारापीटा। इसके बाद बाइक पर बैठाकर साथ ले गए। पुलिस को सरेआम युवक के अपहरण होने की सूचना मिली। पुलिस की कई टीमें क्षेत्र में ताबड़तोड़ घेराबंदी करनी शुरू कर दी। मनबढ़ पुलिस के डर से युवक को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अगले दिन चार आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया।
इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बुधवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में वॉल्टरगंज थाना के जगतापुर गांव के रहने वाला अरुण कुमार, राजन और राज शामिल हैं। थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि इस मामले अभी और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें