फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आढ़ती के मुनीम को तमंचा सटाकर दिनदहाड़े तीन लाख लूटे

Sat, 29 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के हड़िया पुलिस चौकी के पास स्थित आढ़ती के दफ्तर में पहुंचे नकाबपोश बदमाश मुनीम की कनपटी पर तमंचा सटाकर 2.98 लाख रुपये लूट लिए। छीनाछपटी में एक बदमाश का मोबाइल और तमंचा जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश फोरलेन के किनारे खड़ी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर एसपी अभिनंदन सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। बरामद मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। एसपी ने बताया कि जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से कादीपुर सुल्तानपुर के निवासी पंकज शुक्ल ने मंडी परिषद से अनाज की खरीदफरोख्त का पंजीकरण करवाकर हड़िया चौराहे के पास कार्यालय खोल रखा है। जहां पर अनमोल चौधरी व हृतिक चौधरी कर्मचारी और विवेक शुक्ल ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। पंकज शुक्ल के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दो लोग दिन में करीब 11 बजे ऑफिस पर गेहूं का भाव पूछने के लिए आए। उस वक्त ऑफिस में अनमोल बैठा था।
विज्ञापन

बगल के टायर की दुकान पर हवा भरवाने के बाद दोनों चले गए। शुक्रवार को फिर दोनों बाइक लेकर मुंह पर गमछा बांधकर ऑफिस में पहुंचे। उनमें से एक बगल में बैठ गया जबकि दूसरे ने अनमोल से रुपये छीनने लगा। छीना-झपटी में बदमाश का 315 बोर का तमंचा और मोबाइल फोन वहीं गिर गया।
तब तक दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकालकर अनमोल की कनपटी पर सटा दिया और 2.98 लाख रुपये छीनकर भाग गए। इस बात की जानकारी कर्मचारी ने पुलिस और फर्म के मालिक को दी। मौके पर मिली मोबाइल में बदमाशों की फोटो पुलिस को मिल गई, हुलिया के आधार पर पहचान करके उनकी तलाश में टीमें रवाना हो चुकी हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि केस में काफी बातें पता चल चुकी हें। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें