फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह सड़क हादसों में महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जगह सड़क हादसों में महिला सहित तीन घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। रविवार देर शाम देर शाम दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया।
पहली घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर पिकौरा सानी गांव के पास हुई। करीब 06:40 बजे महराजगंज की तरफ जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार नगर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी सोमपाल मिश्रा व विमल मिश्रा घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। वहां से सोमपाल मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना देर शाम करीब 06:20 बजे नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास की है। साइकिल सवार व्यक्ति बाइक की चपेट में आ गई। साइकिल सवार कलवारी थाना चरकैला गांव निवासी चंद्रावती देवी पत्नी योगेंद्र गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें