कलवारी। थाना क्षेत्र के चरकैला गांव में मड़ई रखने पर मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार पर केस पंजीकृत किया है। तहरीर में शशिकला पत्नी लालजी निवासिनी चरकैला ने लिखा है कि सोमवार को उनकी जमीन में गांव के ही राम मनोहर, मालती, झिंनू तथा उनके रिश्तेदार खुशियाल एक राय हो कर मड़ई रखने लगे। मना करने पर गाली देते हुए लात-घूंसे से मारने लगे। शोर मचाने उसके पति लालजी और राम उजागिर बचाने आए। उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दलित उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच क्षेत्राधिकारी को भेजी गई है।संवाद