बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट में दो महिलाओं समेत चार बच्चे घायल हो गए। पीड़ित भगवानदास ने बताया कि वह सुबह टहलने गए थे। इसी दौरान गांव के घनश्याम यादव, ओमप्रकाश, मंजू देवी और सुभावती उनके घर में घुस गए और भाई की पत्नी बबिता देवी व मां द्रौपदी को मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर भाई ज्ञानदास पहुंचे तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में ज्ञानदास, उसकी पत्नी, मां द्रौपदी और बच्चे संस्कार, अदिति, पारुल तथा अंशिका घायल हो गए। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच माझाखुर्द चौकी प्रभारी शैलेष कुमार यादव को सौंपी गई है। संवाद