फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुअर के हमले में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के महसौना गांव में शनिवार की सुबह खेत की सिंचाई करते वक्त अचानक जंगली सुअर के हमले से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में महसौना गांव के सुरेश (46) पुत्र कैलाश, राजाराम (68) पुत्र सुक्खू तथा सुशीला (40) पत्नी बबलू शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे तीनों गांव के पश्चिम दिशा में स्थित सुरेश, सुशीला एवं राजाराम अपने खेत में पानी चला रहे थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर वहां पहुंच गया। सुअर को देखते ही तीनों घबराकर भागने लगे, लेकिन सुअर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी साधन से जिला चिकित्सालय बस्ती पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें