फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। कस्बे के राम जानकी तिराहे पर रविवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में मोहित, हनी निवासी ओझागंज थाना कप्तानगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाइक पर सवार छावनी थाना क्षेत्र के तुर्शी गांव के शिवांश विश्वकर्मा भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोहित और हनी अयोध्या जा रहे थे। राम जानकी तिराहे पर हादसे का शिकार हो गए। दोनों सगे भाइयों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें