बस्ती। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान काशीराम आवास निवासी मोहम्मद आसिफ को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात को पुलिस वाहन और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। मिश्रौलिया पेट्रोल पंप के पास एक युवक को पुलिस ने रोक कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास 12 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने तमंचा रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो