आग लगने से जलकर खाक हुई गुमटी। संवाद
लालगंज। थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा व गीता मैरिज हाॅल के सामने संचालित तीन गुमटियों में सोमवार की रात करीब 11 जे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गुमटियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।
आग लगने की सूचना कृपाशंकर चौधरी ने पुलिस को दी। उधर, आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग कड़ी मशक्कत कर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। तब तक तीनों गुमटियों में रखा गया सारा सामान जल कर राख हो गया था। सबसे ज्यादा नुकसान आकाश अग्रहरि के किराना की दुकान को हुआ है।
सलमान के अंडे का ठेला सहित तमाम समान जल गया है। और बसंत के चाय की दुकान में रखा गया सारा सामान जल गया। आकाश अग्रहरि ने बताया कि प्रतिदिन की तरह लगभग 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। यह घटना जब हुई तब हम अपने घर पर थे। संवाद