फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झोपड़ी में लगी आग से तीन बकरियां मरीं

Mon, 28 Apr 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बावरपारा गांव में एक व्यक्ति की मड़ई में लगी आग में तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। बावरपारा गांव निवासी वासदेव पुत्र संतराम की मड़ई में रविवार की सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। आसपास के लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया तब तक उसमें बंधी तीन बकरियां जल कर मर गईं वहीं दो बकरियां झुलस गई हैं। आग बुझाने के दौरान गांव के ही विजय कुमार भी झुलस गए हैं। आग से मड़ई में रखी चारपाई बिस्तर आदि सामान भी जल गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव पहुंचे और नुकसान की जानकारी ली। हल्का लेखपाल अजय प्रताप सिंह ने जांच की रिपोर्ट तैयार की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें