फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आज

Mon, 28 Apr 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। कपिलवस्तु सिद्धार्थ विशवविद्यालय से संबद्ध पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में बीए द्वितीय, चतुर्थ, छठे सेमेस्टर, एमए द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की गृह विज्ञान की प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा सोमवार को सुबह 10.30 बजे से महाविद्यालय में होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को बीए द्वितीय, चतुर्थ और बीए छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे से महाविद्यालय में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपने साथ प्रैक्टिकल फाइल, प्रवेश पत्र, परिचय पत्र लेकर आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें