गौर वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित समय माता स्थल के निकट मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित धान के खेत में चली गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना मध्यरात्रि की बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: रेल में यात्रियों को 20 रुपये में मिल रही पूड़ी, सब्जी और आचार
भोर में राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय, चौकी प्रभारी टिनिच दुर्गा प्रसाद पांडेय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के मंजीत कुमार और अवधेश साहनी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
गौर पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी बस्ती पहुंच रहे हैं। चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि घटना रात 12 बजे के आसपास की है।