फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन आरोग्य मेले की हुई रस्म अदायगी... बनकटी में डेंगू के मिले तीन मरीज

Sun, 15 Sep 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेला रस्म अदायगी बनकर रह गया। इसमें मरीजों की संख्या अपेक्षा से कम देखी गई। गिनती के मरीजों देखकर आयोजन को पूर्ण कर लिया गया। बनकटी में डेंगू के तीन मरीज भी पाए गए हैं।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी पर आयुष्मान भव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई। मुंडेरवा सीएचसी पर सिर्फ 20 मरीज आए। डाॅ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि फोड़े, फुंसी, त्वचा रोग, बुखार और खासी के मरीज ज्यादा आए। फार्मासिस्ट गुलाब, बबिता अग्रहरि, संतोष, रीना आदि मौजूद रहे। ओड़वारा पीएचसी पर डॉ. नीलम चौधरी ने बताया कि केवल 17 आए। यहां जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह मौजूद रही। डॉक्टर के अनुसार ज्यादातर मरीज वायरल- बुखार से प्रभावित रहे।
विज्ञापन

बनकटी संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल 25 मरीज आए। डॉ. कुमकुम राय ने मौसमी बुखार व पेट दर्द से परेशान ज्यादातर मरीजों का इलाज किया। यहां तीन मरीज जांच में डेंगू से प्रभावित पाए गए। ललिता शुक्ला व गीता ने बताया कि एक्सरे मशीन बंद होने के चलते वापस जाना पड़ रहा है। इस मौके पर पीसी पांडेय, मुनिराम आदि मौजूद रहे। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर महज तीन मरीज पहुंचे। डॉ. भानुप्रताप गिरी ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण बुखार, बदन दर्द के मरीज ज्यादे आ रहे हैं।
विज्ञापन

...
चिकित्सा शिविर में 400 मरीजों का हुआ इलाज
कप्तानगंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरू में ग्राम प्रधान सुखलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। यहां 400 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी। इस मौके पर विवेक चौधरी, सुरजीत गौतम, हरिश्चंद्र यादव, अश्वनी चौधरी, ऋषि कुमार, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें